Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी के तबादले का आदेश दिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का तत्काल तबादला करने का निर्देश दिया। ये जानकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग को कांग्रेस समेत कई राजनैतिक दलों से शिकायतें मिलीं थीं। इसके बाद ये निर्देश जारी किए गए।

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव को शुक्ला का प्रभार उनके बाद कैडर के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव को डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल बनाने का भी निर्देश दिया गया।

हाल में एक रिव्यू मीटिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को निष्पक्ष रहने के आदेश दिए थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है।