Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

चेन्नई के आवड़ी रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी ईएमयू ट्रेन, कोई हताहत नहीं

चेन्नई के आवड़ी रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा रेल हादसा टल गया। जब आवड़ी रेलवे स्टेशन के पास EMU ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, जिस समय डिब्बे पटरी से उतरे, उस दौरान कोच में कोई यात्री सवार नहीं था। आज सुबह आवड़ी रेलवे स्टेशन पर ईएमयू ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। कार शेड से मेनलाइन पर शंटिंग करते समय ये हादसा हुआ।

दक्षिणी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) के तीन खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। इस दौरान ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण यातायात प्रभावित हुआ और विभिन्न ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।