Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

ED ने उप-मुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश को 'धोखाधड़ी' मामले में किया तलब

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के छोटे भाई और कांग्रेस नेता डी. के. सुरेश को एक महिला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। महिला पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। ईडी ने 33 साल की ऐश्वर्या गौड़ा को अप्रैल में उसके, कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और कुछ अन्य के खिलाफ छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

ईडी ने तब एक बयान में कहा था कि महिला ने कई "हाई-प्रोफाइल" राजनेताओं के साथ निकटता का दावा किया और लोगों को सोना, नकदी और बैंक जमा पर ज्यादा रिटर्न का वादा करके धोखा दिया। उस पर आरोप है कि उसने सुरेश के नाम का इस्तेमाल किया और उसकी बहन होने का दावा किया।

गौड़ा, उनके पति हरीश के. एन. और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ बेंगलुरू के चंद्रा लेआउट और राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशनों में धोखाधड़ी के कम से कम तीन मामले दर्ज हैं। पूर्व सांसद सुरेश ने कहा कि ईडी ने उन्हें गौड़ा मामले के संबंध में जानकारी जुटाने और मामले के हर पहलू की जांच करने के लिए 19 जून को बुलाया था। उन्होंने कहा कि उनका गौड़ा के साथ कोई वित्तीय लेन-देन नहीं है। सुरेश ने बेंगलुरू पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।