Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

ईडी ने जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कई राज्यों में छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के ‘‘फर्जी’’ वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में फिर छापे मारे। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीनों राज्यों में कम से कम एक 12 परिसरों पर छापेमारी की गई।
ये मामला झारखंड में मुखौटा कंपनियों और अवैध वित्तीय लेनदेन के माध्यम से 750 करोड़ रुपये के ‘‘फर्जी’’ इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बनाने से जुड़ा है।

इस मामले की जांच की शुरुआत इसके ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ शिव कुमार देवड़ा की गिरफ्तारी से हुई। उसे मई 2025 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले महीने उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। वर्तमान में की जा रही तलाशी ‘‘विश्वसनीय साक्ष्यों’’ के आधार पर की जा रही है, जो कई व्यक्तियों और कंपनियों की ‘‘अपराध से अर्जित आय’’ के धनशोधन में संलिप्तता को दर्शाती है। इस मामले में ईडी ने पहली बार मई में तलाशी ली थी।