Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Haryana: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने एएपी सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और बाकी के खिलाफ भूमि 'धोखाधड़ी' मामले के संबंध में जालंधर, लुधियाना, गुरुग्राम और दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि 61 साल के सांसद के लुधियाना (पंजाब) और गुरुग्राम (हरियाणा) के घर समेत करीब 16-17 जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है उनमें रियल एस्टेट कारोबारी हेमंत सूद और एक अन्य व्यक्ति चंद्र शेखर अग्रवाल से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें ठीक-ठीक ये वजह नहीं पता जिसकी वजह से तलाशी की जरूरत पड़ी।

संजीव ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान की वजह मुझे नहीं पता लेकिन मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और ये पक्का करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।" आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि उनके सांसद के खिलाफ छापेमारी उनकी पार्टी को तोड़ने का काम है।

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है और ये जमीन धोखाधड़ी मामले से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि अरोड़ा ने औद्योगिक भूखंड को अपनी कंपनी के नाम पर अवैध तरीके से ट्रांसफर कर दिया।