Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राशन घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, टीएमसी नेता को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. ईडी की टीम ने राशन घोटाला मामले में बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, ये कार्रवाई बीते दिन ईडी की टीम पर हमला होने के बाद सामने आई है. केंद्रीय एजेंसी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने आधी रात कार्रवाई की है. बीती शाम को ईडी ने शंकर आध्या के ससुराल वालों के ठिकाने से साढ़े आठ लाख रुपए बरामद किए थे. एक अलमारी में नकदी भरी हुई मिली. बाद में रात होते-होते बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स लाया जाएगा. शनिवार सुबह मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जा सकता है.