त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने व्यस्त आधिकारिक कार्यक्रम से समय निकालकर एक युवा महिला रेल अधिकारी को सम्मानित किया।उनाकोटी जिले में अपने दिनभर के कार्यक्रमों के समापन के बाद, मुख्यमंत्री को सूचित किया गया कि जिस ट्रेन में वे यात्रा कर रहे थे, उसकी सह-पायलट देबोलीना रॉय थीं, जो पेशे से इंजीनियर और राज्य की पहली महिला लोको पायलट हैं। रॉय अगरतला के रामनगर की निवासी हैं।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्णय लिया। जैसे ही ट्रेन अगरतला स्टेशन पर रुकी, उन्होंने देबोलीना का अभिवादन और अभिनंदन किया और एक चुनौतीपूर्ण और पुरुष प्रधान पेशे में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि वे राज्य की हाल ही में शुरू हुई इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा में यात्रा कर रहे हैं। ये ट्रेन सेवा दो दिन पहले ही शुरू हुई थी, जिससे यह क्षण और भी खास हो गया।
देबोलीना लगभग साढ़े तीन साल पहले सहायक लोको पायलट के रूप में भारतीय रेलवे में शामिल हुईं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना एक अविस्मरणीय अनुभव था। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री से मेरी पहली मुलाकात थी। उन्होंने मुझे बधाई दी और मेरे काम के बारे में पूछा और ये भी पूछा कि मैं कितने समय से ट्रेन चला रही हूं।”
ट्रेन में सफर के दौरान CM माणिक साहा ने पहली महिला लोको पायलट को किया सम्मानित
You may also like
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़ी हवा, AQI 229 पहुंचा, उत्तम नगर सबसे प्रदूषित इलाका.
तमिलनाडु के सीएम विजय 2 नवंबर को पुदुकोट्टई का करेंगे दौरा, 31 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन.
चक्रवात अर्नब से प्रभावित राज्यों को केंद्र की मदद का भरोसा, अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात.
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, कैबिनेट ने 62 प्रस्तावों को दी मंजूरी.