पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों से डबल-डेकर बसें तो कब की हट चुकी हैं, लेकिन भारतीय रेलवे व्यस्त रेलवे स्टेशनों के पास डबल-डेकर फूड वैन लेकर आया है। पहली फूड वैन ऑन व्हील कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास लोगों को सेवा दे रही है। इन फूड वैन में चलते-फिरते जल्दी से खाया-पिया जा सकेगा। जो लोग बैठकर खाना चाहते हैं, उनके लिए कुछ वैन में ऊपरी हिस्से को डाइनिंग एरिया की तरह डिजाइन किया जाएगा।
रेलवे खाने-पीने की चीजों की कीमतों में पारदर्शिता के साथ- साथ साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का वादा करता है। इन मोबाइल फूड वैन का मकसद व्यस्त रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाले लाखों यात्रियों को उनकी यात्रा से पहले या बाद में त्वरित, स्वच्छ और किफायती भोजन का एक अतिरिक्त विकल्प देना है।