Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

डोमिनिका ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की

पीएम मोदी और उनके काम का डंका बीते कई सालों से दुनिया भर में बज रहा है. उनके इसी काम को देखते हुए समय-समय पर कई बड़े देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं. इस लिस्ट में अब डोमिनिका का नाम भी शामिल हो गया है. डोमिनिका ने पीएम मोदी को कोविड काल में किए गए उनके कार्यों के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है. 

कोरोना काल में जब दुनियाभर के देशों के साथ ही भारत भी महामारी के जानलेवा वायरस से जूझ रहा था. ऐसे मुश्किल समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए थे. इसमें महामारी से जूझ रहे दूसरे देशों को वैक्सीन और दवाएं पहुंचाना भी शामिल था. पीएम मोदी के इन्हीं कार्यों को देखते हुए डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का फैसला लिया है.

डोमिनिका नॉर्थ अमेरिकी महाद्वीप के केरिबियन क्षेत्र में मौजूद एक देश है. इस देश ने कोरोना काल में उनके देश के लिए किए गए पीएम मोदी के कार्यों को देखते हुए उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने का फैसला लिया है. 

इस सम्मान का नाम डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर है. यह खास सम्मान कोरोना महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनी के बीच साझेदारी को मजबूत करने के उनके समर्पण को और भी मजबूती देगा.