Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

गुस्से में गाली देना नहीं चाहता… क्यों बुरी तरह भड़क गए उमर अब्दुल्ला

सुप्रीम कोर्ट ने कल, सोमवार को आर्टिकल 370 को निरस्त करने वाले भारत सरकार के फैसले को सही ठहराया. कोर्ट के फैसले के दिन जम्मू कश्मीर पूरी तरह हाई अलर्ट पर था. इस दौरान जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय नेताओं को घर में ही उनके हाउस अरेस्ट करने की खबरें आईं. पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी की सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती के नजरबंद किये जाने वाले दावे के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान आया और उन्होंने नजरबंदी की बात को को सिरे से खारिज कर दिया.

इसके बाद देर रात नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह अपने घर के एक हिस्से ही से बाहर झांकते हुए मीडिया से बात करते दिखे. उमर ने कहा कि एलजी साहब, जम्मू कश्मीर की पुलिस झूठ बोल रही है, मुझे मेरे घर में ही कैद कर के रखा गया है. उमर ने अपने कुछ साथियों के भी हाउस अरेस्ट होने की बात कही.