Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर आज से चर्चा शुरू होगी

राज्यसभा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. लोकसभा में दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह. राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर आज से चर्चा शुरू होगी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह, रंजीत रंजन, अशोक सिंह, नीरज डांगी, जेबी माथेर और रजनी पाटिल ने बिहार में चुनावों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया है.लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा आज सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. पहले दिन (28 जुलाई) इसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कीथी. इस विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय तय किया गया. यह चर्चा 3 दिन तक चल सकती है.