दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने अपनी नवजात बेटी के नाम का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है। दोनों ने 17 मई को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी बेटी का नाम "MIYOU" (मियू) बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा: "Our art of love now has a name — MIYOU, beauty, gentleness and love." (हमारे प्यार की कलाकृति को अब एक नाम मिल गया है — मियू, जो सुंदरता, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है।)
इस घोषणा के साथ एटली और प्रिया ने एक बेहद भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें नवजात बेटी का नन्हा हाथ अपनी मां की उंगली पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। पोस्ट के अंत में परिवार की ओर से लिखा गया: "With love, Meer, Priya & Atlee" यहां 'Meer' उनके बड़े बेटे का नाम है। एटली और प्रिया ने 20 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया था। उस समय एटली ने लिखा था: "Feeling blessed."
उन्होंने एक क्रिएटिव नोट भी साझा किया था, जिसमें लिखा था: "Yay! I've got a baby sister! We, Priya and Atlee, are blessed with a baby girl. April 20th, 2026." इस नोट में उनके बेटे मीर को अपनी छोटी बहन के आगमन का जश्न मनाते हुए दिखाया गया था। बेटी के नाम के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। iअभिनेत्री डेलबार आर्या ने लिखा: "Many many congratulations for your little princess Miyou." कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने लिखा: "Love, blessings and abundance to little Miyou." रश्मिका मंदाना और सामंथा रुथ प्रभु सहित कई सितारों ने भी परिवार को शुभकामनाएं दीं।
एटली और प्रिया मोहन ने 2014 में शादी की थी। जनवरी 2023 में उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था। अब बेटी मियू के आने से उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एटली इन दिनों अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।