Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पुणे से रायगढ़ किले के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत, पर्यटकों को होगी सहूलियत

महाराष्ट्र में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एकनाथ शिंदे सरकार ने पुणे के आलंदी से रायगढ़ रायगढ़ किले तक सीधी बस की शुरुआत कर दी है। हाल ही में शुरू की गई इस सर्विस का उद्देश्य रायगढ़ किल तक पर्यटकों को सहूलियत देना है।

रायगढ़ किला शिवाजी महाराज के साथ अपने जुड़ाव के लिए मशहूर है। ये जगह महाराष्ट्र के मुख्य टूरिस्ट प्लेस में से एक है। राज्य के कई शहरों को ऐतिहासिक किले से जोड़ने वाली अतिरिक्त बस सेवाओं की मांग और बढ़ गई है। रायगढ़ किला इस साल यूनेस्को की मशहूर धरोहर स्थल के तौर पर भारत सरकार की ओर से नामांकित 12 मराठा किलों में से एक है।