Breaking News

भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |   FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ मेजर सिंह     |  

अहमदाबाद-कोलंबो के बीच 15 मई से सीधी उड़ानें, तीन घंटे में तय होगा सफर

श्रीलंका की निजी एयरलाइन कंपनी फिट्सएयर 15 मई से अहमदाबाद और कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी। विमानन कंपनी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानों का परिचालन करेगी। इससे अहमदाबाद और कोलंबो के बीच पहली बार सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी। सीधी उड़ान परियोजना के साझेदारों में से एक ‘वॉकर टुअर्स’ के गंतव्य प्रबंधन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईआ) नालका अमारतुंगा ने कहा, ‘‘ सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रा का समय घटकर करीब तीन घंटे रह जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि गुजरात से आने वाले यात्रियों को फिलहाल मुंबई या चेन्नई के जरिए होते हुए आना पड़ता है जिससे यात्रा में नौ से 10 घंटे तक का समय लगता है। नालका अमारतुंगा ने बताया कि वर्तमान में गुजरात से हर साल करीब 25,000 से 30,000 पर्यटक श्रीलंका आते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इस सीधी उड़ान सेवा के साथ हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो जाएगी।’’