Breaking News

एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |  

दिलीप कुमार का पाकिस्तान वाला पुश्तैनी घर हुआ क्षतिग्रस्त

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार कहे जाने वाले दिलीप कुमार फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते है। ऐक्टर आज भले ही हमारे साथ न हो लेकिन लोगों के दिलों में दिलीप कुमार की एक अलग ही जगह है। अभी हाल ही में ऐक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

दरअसल अभिनेता का पाकिस्तान वाला पुश्तैनी घर हाल ही में आई बारिश के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। दिलीप कुमार के इस पुश्तैनी घर को राष्ट्रीय धरोहर भी माना जाता है। ऐक्टर का बचपन के दिन भी इसी घर में बीते है। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के शुरुआती 12 साल यहीं बिताए थे। 

1880 में बने इस घर की नींव आज तक कोई नहीं हिला पाया लेकिन मूसलाधार बारिश ने घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।