Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

दिल्ली वालों की और बढ़ेगी मुश्किल

टैक्सी-ऑटो चालकों के सख्त तेवर के चलते दिल्ली वालों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. टैक्सी-ऑटो चालकों ने अब साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी मांगों पर एक्शन होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. दिल्ली टैक्सी-ऑटो चालक गुरुवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं. गुरुवार को इन लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया. आरोप लगाया कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की मिली भगत की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.वहीं कैब एग्रीगेटर (ओला, उबर और रैपिडो) जैसी कंपनियां सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन करते हुए मोटा मुनाफा कमा रही हैं. ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा के मुताबिक यह सभी कंपनियां सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई गाइडलाइन को ताक पर रखकर चल रही हैं