Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्या बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए राहुल प्रियंका ने ट्वीट किया? हिमंत बिस्वा सरमा ने पूछा

बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर वार किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कांग्रेस परिवार और प्रियंका गांधी ने गाजा के बारे में बहुत ट्वीट किए हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “बांग्लादेश में स्थिति चिंताजनक है. मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री कूटनीतिक माध्यमों से इस बारे में काम करेंगे और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी. कांग्रेस परिवार और प्रियंका गांधी ने गाजा के बारे में बहुत ट्वीट किया है. गाजा में जो हुआ वह एक आतंकवादी गतिविधि थी और अब जो हो रहा है वह आतंकवाद विरोधी कार्रवाई है,

लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए उन्होंने कितनी बार ट्वीट किया है या विरोध किया है? कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि अगर दुनिया में कहीं भी मुसलमानों के लिए कोई समस्या है, तो वे उनके लिए हैं, लेकिन अगर हिंदू समस्या में हैं, तो वे वहां नहीं होंगे. वे केवल हिंदुओं को जाति के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं और कुछ नहीं.”