Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

क्या ‘चिंटू’ समर्थ जुरेल पर आया ओरी का दिल

‘बिग बॉस 17’ के घर में ‘ओरी’ की एंट्री होने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है. ओरी का कहना है कि बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी, विक्की और ईशा अपने दिमाग से गेम खेल रहे हैं, अंकिता लोखंडे भी काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं, लेकिन ‘चिंटू’ यानी ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल इस शो को जीत सकते हैं. ओरी को समर्थ की तारीफ करते हुए देख जब उनसे पूछा गया कि क्या समर्थ के लिए उनके दिल में प्यार (सॉफ्ट फीलिंग) है? तब उनका जवाब हैरान कर देने वाला था.

ओरी ने कहा,”मैं समर्थ से प्यार नहीं करता. मेरे दिल में उसके लिए कोई फीलिंग नहीं है. जब हम फिल्में देखते हैं, हम एक्टर्स को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं, वो हमारा मनोरंजन करते हैं. इसका मतलब ये नहीं कि हमारे दिल में उनके लिए कुछ फीलिंग हैं. हां लेकिन समर्थ एक एक्ट में मेरे फैन बने थे, उन्होंने मुझे इम्प्रेस करने के लिए टैटू तक बनाया था. मैंने भी लिपस्टिक से उसके सीने पर ऑटोग्राफ दिया था. वो मुझे क्यूट लगा. लेकिन प्यार (सॉफ्ट स्पॉट) नहीं है. प्यार मुझे अंकिता के लिए है.