Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शो रद्द, फैंस में निराशा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के फैंस को बुधवार को बड़ा झटका लगा, जब तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिए गए। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चेन्नई के AGS सिनेमा ने X पर जानकारी देते हुए कहा कि तमिल पेड प्रीव्यू शो रद्द कर दिए गए हैं और टिकट का रिफंड जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमा ने बताया कि हिंदी स्क्रीनिंग जारी रहेगी, हालांकि तकनीकी दिक्कतों के कारण देरी हो रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या मुख्य रूप से क्षेत्रीय डब वर्जन और कुछ इंटरनेशनल स्क्रीनिंग्स में आई, जहां समय पर प्रिंट फाइल्स नहीं पहुंच सकीं।मुंबई समेत कई शहरों में भी इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि IMAX शो इसलिए रद्द हो गया क्योंकि मेकर्स समय पर प्रिंट नहीं भेज सके।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रिलीज हो रही है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर में रिलीज हुआ था और यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। अब इसके सीक्वल से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें हैं।