Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में 300 करोड़ पार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म "धुरंधर: द रिवेंज" ने अपनी रिलीज के महज तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी भूमिका में हैं। ये फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी और ये धर की 2025 में आई फिल्म "धुरंधर" का सीक्वल है।

इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की, बुधवार को पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये और पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये (नेट) रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ रुपये रहा।