Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

Dhurandhar 2 Teaser: ये नया हिंदुस्तान है… धुरंधर द रिवेंज का टीजर हुआ रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतना भौकाल काटा, तब से ही पार्ट 2 का इंतजार किया जा रहा था. अब फाइनली सीक्वल का धांसू टीजर आ चुका है. इस बार रणवीर सिंह अपने देश के दुश्मनों से बदला लेता दिखेगा. इसलिए हमजा का स्टाइल भी बदल चुका है और अब पहले से ज्यादा खूंखार हो गया है।

1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है।

टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई और वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से भी ऊपर का रहा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।