Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तिरुपति का प्रसाद खाने वाले श्रद्धालुओं का पंचगव्य से हो सकेगा प्रायश्चित

तिरूमला के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने के बाद श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हैं। श्रद्धालु अभक्ष्य प्रसाद ग्रहण करने के बाद चिंतित हैं। ऐसे में काशी विद्वत कर्मकांड परिषद ने श्रद्धालुओं को अभक्ष्य ग्रहण करने के प्रायश्चित कराने की बात कही है। श्रद्धालु विद्वतजनों से परामर्श लेकर अभक्ष्य ग्रहण करने का प्रायश्चित कर सकते हैं।

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। यह सनातनधर्मियों की भवनाओं को आहत करने का प्रयास है। उन्होंने भर्त्सना करते हुए मंदिर का न्यास बोर्ड भंग करने के साथ ही न्यायाधीश द्वारा इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।