Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में छाया घना कोहरा, तापमान में भारी गिरावट

Winter: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में पारा नीचे चला गया, विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई।

संगम नगरी प्रयागराज में ठंड की वजह से पहले की तुलना में माॉर्निंग वॉक पर कम लोग दिखाई दिए। हालांकि, वो सैर का मजा लेते नजर आए। वहीं, सड़क किनारे कुछ लोग अलाव के सहारे हाथ सेंकते दिखाई दिए।

उधर, मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कड़ाके की ठंड के बीच रौनक लौट आई है। साइबेरियन पक्षियों का ग्वारीघाट की ओर लौटना शुरू हो गया है। नर्मदा नदी के किनारे घने कोहरे के बीच पक्षियों की चहचहाहट सैलानियों को आकर्षित कर रही है।

प्रवासी पक्षी हर साल मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर करके यहां आते हैं। सर्दियों के मौसम में घाट का नजारा सैलानियों को स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है।

इस बीच, मौमस विभाग का कहना है कि मौैसम में बदलाव पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से हुआ है, जिससे पारा काफी नीचे चला गया है।