Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

बार एसोसिएशन के चुनावों में महिला वकीलों के लिए आरक्षण की मांग

दिल्ली जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में महिला वकीलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने गुरुवार को सुनवाई की मांग की है और कहा कि कोर्ट के निर्देश के अभाव में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमने मामले में तारीख दे दी है. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन को एक प्रस्ताव रखने दीजिए. हम देखेंगे कि क्या करना है, हम चुनाव भी टाल सकते हैं. यह हमारी शक्ति से परे की चीज नहीं है.