Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 12.7°C

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शहर में पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इस बार के सीजन में यह पहला मौका रहा जब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यह तापमान साल के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री कम था और एक दिन पहले दर्ज किए गए 18.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम था। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। इस बीच, पालम निगरानी स्टेशन ने अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री कम था।

अधिकारियों ने अचानक बढ़ी ठंड की वजह पश्चिमी हिमालय में ताजा बर्फबारी के बाद दिल्ली में आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं को बताया। साथ ही रात में आसमान साफ ​​होने से रेडिएशनल कूलिंग में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय में ताजा बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रात में तेजी से ठंड बढ़ी है। हिमालय में बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाएं दिल्ली तक पहुंच रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।”

इससे पहले 26 अक्टूबर को इस साल का सबसे कम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, आमतौर पर नवंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। पिछले साल 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, 2023 में 23 अक्टूबर को 9.2 डिग्री और 2022 में 29 अक्टूबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।