Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5वीं तक की क्लास चलेंगी हाइब्रिड

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के मद्देनजर स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। यह कदम केंद्र द्वारा क्रमिक प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत प्रदूषण रोधी उपाय लागू किए जाने के बाद उठाया गया है।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करें यानी अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्कूल के साथ-साथ ऑनलाइन दोनों माध्यमों (जहां भी ऑनलाइन कक्षाएं संभव हो) में कक्षाएं संचालित करें।’’

यह निर्णय दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के सोमवार के 362 से बढ़कर मंगलवार सुबह 425 हो जाने के बाद लिया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता धीमी गति से हवा चलने, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण बिगड़ी, जिससे प्रदूषक सतह के करीब जमा हो गए।