Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

दिल्ली कोचिंग हादसा: धरने के बाद आमरण अनशन पर बैठे छात्र

ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. एमसीडी ने अभी तक मामले पर कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में चल रहे 29 यूपीएससी कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है. वहीं छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. करीब दर्जन भर छात्र मंगलवार देर रात से कोचिंग सेंटर के बाहर अनशन पर बैठे हैं.