Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi BLast: पुलिस ने गुरुग्राम से कार के मालिक को पकड़ा, पूछताछ जारी

दिल्ली पुलिस ने उस कार के मालिक को हिरासत में लिया है जिसमें सोमवार शाम लाल किले के पास विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। पुलिस ने कार के मालिक, मोहम्मद सलमान को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया है।
सलमान ने अपनी कार ओखला के एक व्यक्ति को बेची थी। कार उसके नाम पर रजिस्ट्रर थी और उस पर हरियाणा की पंजीकरण संख्या थी।

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया और उससे कार के बारे में पूछताछ कर रही है। उसने इसे ओखला में देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया था। बाद में, गाड़ी फिर से अंबाला में किसी को बेच दी गई और पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है।”

ये विस्फोट उस समय हुआ जब शाम को इलाके में लोगों की भीड़ थी। घायलों को पास के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, “विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ जिसमें तीन लोग बैठे थे। हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या छेद नहीं मिला है, जो बम विस्फोट में असामान्य है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।” दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसमें कुछ लोग सवार थे। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।