Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली में वायु प्रदूषण सोमवार को लगातार दूसरे दिन "गंभीर" कैटेगरी में रहा। इससे एक्यूआई 381 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 17 निगरानी स्टेशनों ने एक्यूआई को "गंभीर" कैटेगरी में दर्ज किया। पॉल्यूशन का लेवल 400 से ज्यादा रहा।

दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को शाम चार बजे 381 दर्ज किया गया। अशोक विहार, अलीपुर, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, मोती बाग, एनएसआईटी द्वारका, नजफगढ़, नेहरू नगर, ओखला फेज दो, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, सोनिया विहार, आनंद विहार, रोहिणी में एक्यूआई "गंभीर" कैटेगरी में था।