Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi Weather: दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी। सितंबर और अक्टूबर की शुरुआत में राजधानी में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री कम है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 10.3 मिमी, लोधी रोड में 13.2 मिमी, पालम में 4.6 मिमी, रिज में 8.2 मिमी और आयानगर में 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही दिन में और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। सुबह आठ बजे शहर में ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत रही। वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। 0-50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।