Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय हॉकी टीम से मुलाकात की

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हॉकी टीम को बधाई दी।  

कांस्य पदक जीतने के बाद शनिवार को भारतीय हॉकी टीम देश वापस लौट आई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

मनसुख मांडविया ने भारतीय हॉकी टीम से मुलाकात की। मनसुख मांडविया ने कहा कि टीम के विजयी होने से पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। आने वाले दिनों में और अच्छी सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं।