Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर गौरव कुमार को क्राइम ब्रांच, रोहिणी की टीम ने रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और 8 सिंगल शॉट पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा उसके पास 56 जिंदा कारतूस और 4 अतिरिक्त मैगजीन भी मिले हैं।

जांच में पता चला है कि गौरव कुमार हथियारों को मध्य प्रदेश के खरगोन से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अपराधियों तक सप्लाई करता था। आरोपी पिछले 4-5 महीनों से इस अवैध गतिविधि में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि हथियार सप्लाई नेटवर्क का मुख्य स्रोत खरगोन जिला है, और गौरव कुमार पहले भी दिल्ली और पंजाब पुलिस के मामलों में वांछित रह चुका है। इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई माना जा रही है।