Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

दिल्ली: PM मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छठ के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होेंने कहा कि 'महापर्व छठ' के चार दिन के दौरान देखी गई संस्कृति की झलक लोगों में नई ऊर्जा पैदा करेगी। छठ पूजा चार दिन चलती है, जिसमें चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होता है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट पर कहा, "महापर्व छठ के चार दिन के दौरान दिखाई देने वाली प्रकृति और संस्कृति की झलक देशवासियों को नई ऊर्जा और उत्साह से भरने वाली है। सुबह के अर्घ्य के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।"