Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

दिल्ली: चाणक्यपुरी के नेवी और द्वारका के CRPF स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब चाणक्यपुरी स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल और द्वारका के CRPF पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। दोनों स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत खाली कराया गया और दिल्ली पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भेजा।

दोनों स्कूलों को सुबह करीब 8:30 बजे ईमेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई। ईमेल में लिखा था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक सामग्री रखी गई है, जो किसी भी समय फट सकती है। धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने दोनों स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। किसी भी प्रकार के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने की पुष्टि की गई, लेकिन जांच अभी जारी है। घटना के बाद दोनों स्कूलों के बाहर भारी संख्या में अभिभावक जमा हो गए। बच्चे सुरक्षित हैं, यह सूचना मिलने के बाद भी डर और चिंता का माहौल बना रहा। स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा के पूरे इंतजeम किए गए हैं और जब तक पुलिस पूरी तरह से जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक स्कूल बंद रहेंगे।

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-NCR के कई स्कूलों और संस्थानों को ऐसी फर्जी बम धमकियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि इनमें से अधिकांश धमकियां फर्जी साबित हुईं, लेकिन हर बार पुलिस और प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई करनी पड़ी। इस तरह की घटनाएं न केवल छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा करती हैं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों पर भी अतिरिक्त दबाव डालती हैं। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।