Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बाहर भागे जज और वकील

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक ईमेल के जरिए बम की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की। पुरानी इमारत को खाली करा लिया गया और बेंचों को स्थगित कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। दोपहर ढाई बजे अदालत फिर से शुरू होगी।  बम धमकी की कॉल के बाद सभी बेंच अचानक उठ गई। वहीं, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है। बम के संबंध में ई-मेल आया है। इसके बाद कई बेंच ने सुनवाई रोक दी और तुरंत उठ गई। अब अदालत दो बजकर 30 मिनट पर दोबारा बैठेगी।