Breaking News

इजरायल का दावा- बेरूत में हिज्बुल्लाह का कमांडर हाशिम मारा गया     |   मिडिल ईस्ट जंग: होर्मुज खोलने के लिए ब्रिटेन ने बुलाई 35 देशों की मीटिंग     |   तेलंगाना: कोंडागट्टू मंदिर के पास शेड गिरने से 15 श्रद्धालु घायल     |   होर्मुज खुलवाने के लिए शिखर सम्मेलन करेगा UK, पीएम कीर स्टार्मर का ऐलान     |   सूरत: कंपनी में लगी आग बुझाई गई, छुट्टी की वजह से मौजूद नहीं था कोई कर्मचारी     |  

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 'सोमा- द आयुर्वेदिक किचन' का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग में महर्षि आयुर्वेदिक अस्पताल में 'सोमा- द आयुर्वेदिक किचन' का उद्घाटन किया।आयुर्वेदिक कैफे में बाजरे से बना सेहतमंद भोजन मिलता है। इसमें पाव भाजी जैसे स्ट्रीट फूड से लेकर बर्गर, सूप और दक्षिण भारतीय व्यंजन शामिल हैं। कैफे के उद्घाटन के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने भोजन भी किया और ऐसे सेहतमंद भोजनालय बनाने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली की सीएम ने कहा, "बाजरे से जुड़ना, योग और वैकल्पिक औषधीय विकल्पों का पालन करना हमारे लिए एक संपत्ति, सांस्कृतिक विरासत है।"
उन्होंने कहा, "अगर हम इसका पालन करेंगे तो हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, हमारा समाज और देश आगे बढ़ेगा।"