Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

माना जा रहा है कि ईडी मामले में आगे की जांच के लिए केजरीवाल की रिमांड मांग सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की तरफ से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।