Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल 17 अगस्त से होगा चालू

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल ने बुधवार को कहा कि नया टी वन टर्मिनल 17 अगस्त से चालू हो जाएगा। इस नए टर्मिनल का इस्तेमाल इंडिगो और स्पाइसजेट अपने डॉमेस्टिक ऑप्रेशंस के लिए करेंगे।

जून के आखिर में छत गिरने के हादसे के बाद पुराने टी वन को बंद कर दिया गया था। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ये नया टर्मिनल फेज तीन ए एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के तहत डेवेलप कर रहा है। 

डीआईएएल ने कहा, "स्पाइसजेट 17 अगस्त से 13 उड़ानों को टर्मिनल वन पर शिफ्ट कर देगा और उसके बाद इंडिगो दो सितंबर से 34 उड़ानों को टी टू और टी थ्री से वापस टी वन पर शिफ्ट करेगी।"