Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली AIIMS से किया गया डिस्चार्ज, बुधवार देर रात हुए थे भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बुधवार देर रात तीन बजे एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते समय वह फिसल गए थे, जिस कारण उनकी कमर में खिंचाव आ गया था।

वह दवा और इंजेक्शन लेकर वह काम कर रहे थे, लेकिन बुधवार देर रात दर्द अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। एम्स में उनकी एमआरआई जांच भी कराई गई है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।