Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Navy Day: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौसेना दिवस पर ऐसे दी बधाई

Navy Day: नौसेना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारतीय नौसेना खरीदार से निर्माता बन चुकी है। राजनाथ ने कहा कि “आज भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण की ओर पहले की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रही है। कुछ ही महीने पहले माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रात भी राष्ट्र को समर्पित किया। पहले हमारी नौसेना का ज्यादातर सामान आयात होता था। लेकिन आज हम ‘बायर नेवी से बिल्डर नेवी’ बन चुके हैं। हम भारतीय नौसेना को तटीय नौसेना से ब्लू-वॉटर नेवी बना रहे हैं। नौसेना का ये परिवर्तन हमारे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।”

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी सही मायने में एक स्टेट्समैन थे। नौसेना की शक्ति को समझना उनकी स्टेट्समैनशिप को दर्शाता है। औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने के प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर नौसेना द्वारा अपनाया गया नया इनसाइन छत्रपति शिवाजी जी प्रभावी नेतृत्व से प्रेरित है। आज भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण की ओर पहले की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ ही महीने पहले माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रात भी राष्ट्र को समर्पित किया। पहले हमारी नौसेना का ज्यादातर सामान आयात होता था। लेकिन आज हम ‘बायर नेवी से बिल्डर नेवी’ बन चुके हैं। हम भारतीय नौसेना को तटीय नौसेना से ब्लू-वॉटर नेवी बना रहे हैं। नौसेना का ये परिवर्तन हमारे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।”