Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

डीपफेक का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, कोर्ट ने कहा- इंटरनेट को नियंत्रित नहीं कर सकता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर लोगों की फेक विडियो या तस्वीरें बनाने यानि AI का दुरुपयोग कर डीपफेक करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया गया है. हालांकि कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए इस बात पर आपत्ति जताई कि क्या वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए बनाई गई “डीपफेक” सामग्री के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए कोई निर्देश जारी कर सकता है. दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने एक वकील, चैतन्य रोहिल्ला द्वारा डीपफेक बनाने वाली वेबसाइटों तक पहुंच को रोकने के लिए दायर एक जनहित याचिका पर विचार करते हुए यह टिप्पणी की.