Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, सांसद ने DCP को पत्र लिखकर FIR और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इसके लिए डीसीपी नई दिल्ली को पत्र भी लिखा है. आरोप है कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भेजी गई. शिकायत में सांसद को गोली मारने और पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पप्पू यादव ने मामले में तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है.

साथ ही उन्होंने धमकी भेजने वाले आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है. सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी इस धमकी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ” आज फिर जान से मारने की धमकी मिली है पूरे परिवार को बम से उड़ाने का भी दावा किया है पर हम जनता की सेवा के पथ से विचलित नहीं होंगे युवाओं, छात्रों के लिए सब कुर्बान!”

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि BJP की MP कंगना राणावत ने पूरी पीढ़ी को गाली दिया Gutter जनरेशन कहा, हमारी बेटियों पर अनगिनत लोगों के साथ हमबिस्तर होने का आरोप लगाया. उनकी जवाबदेही कब तय होगी? उन्हें सदन से निष्कासित किया जाए. गिरफ्तार कर मुकदमा हो. पप्पू यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी GenZ को फ्रेंड्स कहते हैं. यह उन्हें गटर जनरेशन गद्दार कहती हैं.

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कुछ बयानों पर कंगना ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी. ‘जेन जी’ प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं. जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में सब कुछ एक साथ इतना खटकने वाला और इतना भद्दा नहीं देखा.”