Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

नीतीश और बीजेपी में डील फिक्स, चिराग-कुशवाहा का क्या होगा

लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ बिहार की राजनीति भी गर्मा गई है. नीतीश कुमार का महागठबंधन से मोहभंग हो चुका है, क्योंकि आरजेडी और जेडीयू के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. नीतीश कुमार ने गुरुवार को 15 मिनट में ही बिना किसी फैसले के कैबिनेट बैठक समाप्त कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर करीबी नेताओं के साथ बैठक की और अब शुक्रवार को दोपहर के मीटिंग करेंगे. अभी तक की सियासी घटनाक्रम के बाद यह तय माना जा रहा है कि नीतीश महागठबंधन में नहीं रहना चाहते, जिसके चलते उनके पास बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में जाने का विकल्प बचता है.

चिराग पासवान का क्या होगा?

नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में एक बार फिर शामिल होते हैं तो चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के साथ किस तरह से बीजेपी संतुलन बनाने का काम करेगी. इसकी वजह यह है कि चिराग पासवान और कुशवाहा को नीतीश कुमार का धुरविरोधी माना जाता है.नीतीश 2020 में जेडीयू की सीटें कम होने के पीछे चिराग पासवान को ही जिम्मेदार मानते रहे हैं. चिराग भी बिहार में खुलकर नीतीश का विरोध और अलोचना करते हैं. चिराग पासवान पहले से एनडीए हिस्सा हैं. 2024 में लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए उन्होंने सीटें भी सेलेक्ट कर रखी हैं.