Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

21 राउंड की बातचीत से पहले घातक तैयारी

भारत और चीन की सरहद पर बनी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के बीच 20 राउंड की कमांडर लेवल की बातचीत हो चुकी है. लेकिन आज भीदेशों के बीच तनाव जस का तस है. ऐसे में 21वें राउंड की बातचीत से पहले Tv9 भारतवर्ष की टीम पहुंची. यहां से भारतीय सेना की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे चीन के होश उड़ सकते हैं. बता दें, चीन ने जून 2020 में लद्दाख और दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के त्यांसे में हिंसक झड़प के जरिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की थी.

अब चीन ने LAC से सटी अपनी सीमा में जो संयुक्त शस्त्र ब्रिगेड (CAB) तैनात की है, उनकी संख्या में इजाफा कर दिया है. इसे देखते हुए भारत ने भी कमर कस ली है. चीन की इस हिमाकत को देखते हुए भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी अपनी फायर पावर को और मजबूत करना शुरू कर दिया है.