Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ से ही कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का निधन हो गया था, वे 92 साल के थे। 

सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास ‘तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां दलगत भावना से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं और अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।