Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

DRI ने समुद्र के बीच 4.9 kg तस्करी का सोना जब्त किया

डीआरआई ने श्रीलंका से तस्करी कर लाया गया तीन करोड़ रुपये से अधिक का सोना ज़ब्त किया है, जिसे तमिलनाडू के मंडपम तट के कुछ दूर समुद्र में फेंका गया था। डीआरआई को ये कामयाबी कोस्टगार्ड और कस्टम्स के साथ जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार को मिली। आधिकारिक बयान में कहा गया कि एजेंसियों ने पांच अप्रैल को मंडपम के वेदलई तट से कुछ दूर समुद्र में कुल 4.9 किलोग्राम कीमती धातु बरामद की। एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि श्रीलंका से मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए भारत में मंडपम के वेदलई तट तक विदेशी सोने की तस्करी की जा रही है। इसके बाद डीआरआई और आईसीजी के अधिकारियों ने तीन और चार अप्रैल की आधी रात से निगरानी शुरू कर दी।
 
बयान के मुताबिक चार अप्रैल को सुबह सुबह अधिकारियों ने समुद्र में एक नाव देखी तो इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज़ ने उसका पीछा किया और उसे रोकने में कामयाबी हासिल की। अधिकारियों ने नाव रोके जाने से ठीक पहले नाव पर सवार तीन लोगों में से एक को कुछ संदिग्ध सामान समुद्र में फेंकते देखा। पूछताछ में इन लोगों ने माना कि श्रीलंका से सोने की तस्करी की गई थी और समुद्र के बीचों बीच किसी दूसरी नाव के जरिए ये सोना उन तक पहुंचा। 

डीआरआई और कस्टम्स के अधिकारियों ने समुद्र में उस स्थान पर खोजी अभियान शुरू किया जहां सोना फेंका गया था।  समुद्र तल में लंबे अभियान के बाद आखिर तस्करी का सोना बरामद किया गया। बरामद किए माल में कच्चे सोने की छोटी बड़ी अलग अलग छड़ें थीं। इसका कुल वजन 4.9 किलोग्राम था और कीमत 3.43 करोड़ रुपये आंकी गई।