Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

चक्रवात मिचौंग: चेन्नई में तूफान का कहर, कई इलाकों में पेड़ उखड़े

चेन्नई में भारी बारिश से राहत मिलने के बाद, मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने बारिश के कारण कई इलाकों में गिरे पेड़ों को हटा दिया। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताया कि बारिश से प्रभावित इलाकों में गिरे हुए पेड़ों को हटाने के लिए 1,238 मशीनें लगाई गई है जिनमें से करीब 337 मशीनें अकेले चेन्नई में जगह-जगह गिरे पेड़ों को हटाने का काम कर रही हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बाद उसमें कमी आएगी।

चक्रवाती तूफान मिचौंग के चेन्नई और आसपास के जिलों में तबाही मचाने के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को शहर में आई बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।