Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी में शामिल हुए

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उनकी पत्नी और पार्टी विधायक रिवाबा जडेजा ने ये जानकारी दी। रिवाबा ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में ‘‘सदस्यता अभियान 2024’’ हैशटैग के साथ जडेजा के सदस्यता कार्ड की तस्वीरें शेयर कीं।

रिवाबा ने कहा कि क्रिकेटर जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की सदस्यता ली। ये सदस्यता अभियान पीएम मोदी ने दो सितंबर को दिल्ली में अपनी सदस्यता के नवीनीकरण के साथ शुरू किया था।

भारत के अनुभवी क्रिकेटर ने इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों से संन्यास की घोषणा की थी।

रिवाबा कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में बड़ा बरगद का पेड़ बन गई बीजेपी आखिरकार अपने सदस्यता अभियान के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। दूसरों को पार्टी में शामिल होने के लिए कहने से पहले, परिवार से शुरुआत करना बेहतर है। इससे दूसरे लोग भी ऐसा करने के लिए सहमत हो जाएंगे। इसलिए, मैंने जामनगर में सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए सबसे पहले बीजेपी के पहले सदस्य के रूप में पति का नाम लिखवाया।’’

रिवाबा 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों में जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 50,000 से ज्यादा मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।