Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

पहाड़ी सड़कों पर जल्द लगेंगे क्रैश बैरियर, सुरक्षित सफर के लिए सरकार की मुहिम

उत्तराखंड में पहाड़ी रास्तों पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए PWD ने बड़े स्तर पर क्रैश बैरियर लगाने का अभियान छेड़ दिया है। सचिव PWD पंकज कुमार पांडे ने बताया कि सरकार का लक्ष्य राज्य के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ये बैरियर लगाना है ताकि अनियंत्रित वाहनों को खाई में गिरने से रोका जा सके। इसके साथ ही सड़कों के 'ब्लैक स्पॉट' और खतरनाक मोड़ों (कर्व) को भी सुधारा जा रहा है। अब राज्य में आवंटित होने वाली हर नई सड़क के लिए क्रैश बैरियर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को आगामी 2 से 3 वर्षों के भीतर पूरा करने की योजना बनाई है।