Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के संबंध में कोर्ट में आज होगी सुनवाई

नेहरू नगर बेंगलुरु निवासी एस विग्नेश शिशिर ने एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सांसद राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे। इस मामले में एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीठासीन अधिकारी डा. विवेक कुमार ने कोतवाली नगर पुलिस से आख्या मांगी थी। कोतवाली पुलिस ने आख्या प्रस्तुत की। उसके बाद इस मामले की सुनवाई की गई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए आज की तिथि नियत की है। एस विग्नेश शिशिर ने अपने आवेदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनके पास ब्रिटिश और भारतीय दोहरी नागरिकता है, सांसद रायबरेली फर्जी व कूटरचित कई पासपोर्ट धारक हैं, नेता विपक्ष के रूप में रहते हुए उन्होंने शत्रु देश को देश की गोपनीय सूचनाएं प्रदान की हैं।